मुफ्त में मिलने वाली धनिया भी 300 के पार
बलिया, जुलाई 22 -- बलिया, संवाददाता। सब्जी खरीदने और पैसे का भुगतान होने के बाद धनिया पत्ता को मुफ्त में हमारे-आपके थैले में डाल देते थे। आज हालात यह है कि फ्री में मिलने वाली धनिया भी अब आम आदमी की थाली से दूर होती जा रही है। मंडियों में धनिया पत्ते के दाम आसमान छू रहे हैं। इसकी कीमत तीन से चार सौ रुपए किलो तक हो गई है। अन्य हरी सब्जियों की कीमत में भी जबरदस्त उछाल है। शहर के चित्तू पांडेय चौराहा के पास ओवरब्रिज के नीचे सब्जी के खुदरा बाजार में मंगलवार को धनिया पत्ता 300 से 315 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था। भिंडी, कुदरुन, परवल और साग की कीमतें भी बढ़ी हैं। यह 30 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। मंडियों में सब्जियों की कीमतों में उछाल के चलते थाली से स्वाद गायब हो गया है। यह भी पढ़ें- सब्जियों के बढ़े दाम, बिगड़ा जायका दुकानदारों की राय दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.