पटना, मार्च 20 -- गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद गोलंबर के पास स्थित एक रेस्त्रां में गुरुवार की रात कुछ बदमाशों ने कर्मियों के साथ मारपीट की। इस संबंध में रेस्त्रां के संचालक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनीसाबाद के रहने वाले रेस्टूरेंट मालिक अमन सौरभ ने बताया कि रात में एक लड़का अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आया। उसने कहा कि फ्री में खाना खिलाओ। कर्मी ने मना किया तो वह गाली-गलौच और मारपीट करने लगे। स्थिति को देखते हुए कर्मियों ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने के पहले वे भाग निकले। बाद में फोन पर धमकी दी कि गोली मार देंगे। आरोप है कि लड़के नशे में थे। इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.