महोबा, फरवरी 16 -- महोबा,संवाददाता। दबंगों द्वारा युवक के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में गांधीनगर निवासी पीड़ित घनश्याम ने बताया कि वह मुर्गा बेंचने का काम करता है 8 फरवरी को वह दुकान में था। जहां शैलेन्द्र कुशवाहा व लालदिवान आए और भाई घनश्याम से बिना पैसे के मुर्गा मांगने लगे। विरोध करने पर गाली गलौच की और लाठी डंडो से मारपीट की। बचाव करने आए भाई नंदराम कुशवाहा के साथ भी दबंगों द्वारा मारपीट की गई। लाठियों से किए गए हमला से भाई की कमर की हड्डी टूट गई। दबंग शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित शैलेन्द्र कुशवाहा, लालदिवान सहित दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.