फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत फरीदाबाद में अपेक्षित आवेदन न आने आने पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कार्यकारी अभियंताओं को चार्जशीट किया है। इससे अधिकारी सकते में हैं। अधिकारी जवाब तैयार करने में जुटे हुए हैं डीएचबीवीएन के स्थानीय कार्यालय में इस योजना के लिए अब तक 4,702 आवेदन आए हैं। जबकि फरीदाबाद दक्षिण हरियाणा क्षेत्र का सबसे अधिक आबादी वाला जिला है। इसके बावजूद यहां आवेदन संख्या कई छोटे जिलों से भी कम है। आवेदनों की कम संख्या को गंभीरता से लेते हुए डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कार्यकारी अभियंताओं को चार्जशीट किया है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया है। व्हाटसऐप के जरिए भी लोगों ...