अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, जाफरगंज में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में नया प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें और रंगीन हाउस ड्रेस वितरित की गई। कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। उनके प्रतिनिधि/प्रधानाचार्य जीआईसी अकबरपुर हरेंद्र प्रताप यादव और जीजीआईसी बेवाना की प्रधानाचार्य नीलम यादव ने विद्यार्थियों को सामग्री वितरित करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। जाफरगंज मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विवेक पटेल ने बताया कि मिशन प्रवेशोत्सव के तहत कक्षा नौ और 11 के 100 विद्यार्थियों को नि:शुल्क हाउस ड्रेस तथा 35 विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक ...