बदायूं, जनवरी 17 -- बदायूं, संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए निःशुल्क दलहन एवं तिलहन का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसा विभाग की ओर से इसलिये किया जा रहा है जिससे दलहन एवं तिलहन का रकबा बढ़े। किसान 31 तक ऑनलाइन आवेदन कर नि:शुल्क बीज प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राज्य सहायतित निःशुल्क दलहन बीज मिनी किट वितरण प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत जायद सीजन में उर्द एवं मूंग का बीज निःशुल्क मिनी किट के माध्यम से दिया जा रहा है। किसान बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए विभाग के पोर्टल पर 31 जनवरी तक बुकिंग करायें। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। एक किसान को केवल एक मिनीकिट प्राप्त होगी। डीडी कृषि मनोज कुमार ने बताया कि चयनित किसानों को पीओएस मश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.