मुफ्त कृत्रिम अंग और उपकरण वितरण के लिए लगेगा शिविर
चंदौली, जुलाई 24 -- चंदौली। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरित किया जाएगा। इसके लिए आगामी 28 जुलाई से 20 अगस्त तक विकास खंड स्तर पर वृहद चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि शिविर के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन और पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉकवार तिथि निर्धारित की गई है। इसके तहत 28 जुलाई को विकास खंड बरहनी, 30 जुलाई को विकास खंड चहनियां, 4 अगस्त को विकास खंड चकिया, 6 अगस्त को विकास खंड चंदौली, 10 अगस्त को विकास खंड धानापुर, 12 अगस्त को विकास खंड नौगढ़, 14 अगस्त को विकास खंड नियामताबाद, 17 अगस्त को विकास खंड शहाबगंज औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.