झांसी, फरवरी 16 -- दलहन तिलहन को बढ़ाने पर जोर दे रही प्रदेश सरकार श्री अन्न की मिनी किट भी किसानों को निशुल्क मिलेगी झांसी,संवाददाता विदेशों से आयात होने वाली दलहन तिलहन को बढ़ाने के लिए और आत्म निर्भर बनने के लिए अब मुफ्त में दलहन तिलहन की मिनीकिट दी जा रही है। जिसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। दलहन तिलहन का उत्पादन बढ़ाने पर प्रदेश सरकार जोर दे रही है। किसानों को प्रेरित कर रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दलहन और तिलहन की खेती को प्रोत्साहित कर किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर दे रही है। पिछले साल झांसी में किसानों को कृषि विभाग द्वारा दलहन और तिलहन के 20,000 से अधिक निशुल्क मिनी किट उपलब्ध कराए गए और इस साल मिनी किट वितरण के लिए बहुत जल्द आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत होने जा रही है। दलहन और तिलहन की फसलों के अंतर्गत खर...