मुफ्त कानूनी सेवा देना ही डालसा का लक्ष्य:पीएलवी
रांची, जुलाई 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 90 दिवसीय विधिक जागरुकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को डालसा की ओर से अनगड़ा के हेसल कॉलोनी में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायमूर्ति सह डालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें डालसा सचिव राकेश रौशन मौजूद रहे। पीएलवी बेबी सिन्हा ने कहा कि कानूनी सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराना है। पीएलवी मालती देवी और मीना श्रीवास्तव ने विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, लोक अदालत, पीड़ित मुआवजा और पुनर्वास की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सिल्ली के गोड़ाडीह पंचायत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.