कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। कार्डियोलॉजी में भर्ती मरीज की पत्नी को फ्री इलाज और रुपये दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये के जेवर ठगने वाली महिला को स्वरूपनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद आरोपित महिला हैलट अस्पताल से उस वक्त गिरफ्तार किया। जब वह हैलट अस्पताल में टप्पेबाजी करने के लिए घूम रही थी। पुलिस महिला के गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, महिला से ठगी की जानकारी होने के बाद बुधवार को उनके पति की सदमे से मौत हो गई थी। फतेहपुर के थरियांव फैजुल्लापुर निवासी जगदेई ने रविवार को पति शिवमोहन को कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया था। सोमवार को जगदेई को अस्पताल में एक महिला मिली। उसने फ्री इलाज और रुपये दिलाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर वह महिला के साथ जेके कैंसर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.