बिजनौर, मार्च 14 -- शेरकोट। नगर की प्रमुख धार्मिक संस्थाओं की संयुक्त बैठक में शुक्रवार को मुफ्ती मोहम्मद अमानरुरब को शहर काजी नियुक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें जामा मस्जिद का इमाम और सदर मुदर्रिस की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस निर्णय से नगर के मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल देखा गया। ईदगाह कमेटी के सदर अबरार ठेकेदार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी काजी शमीम, जामा मस्जिद कमेटी के सदर अफसार अहमद, सेक्रेटरी मास्टर नजाकत तथा मदरसा कमेटी के सदर डॉ. फरत अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से मुफ्ती मोहम्मद अमानरुरब को शहर काजी की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद अमानरुरब धार्म...