वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ईद से पहले अदा की जाने वाली सदक़ा-ए-फित्र की रकम तय कर दी गई है। मुफ्ती-ए-बनारस मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी ने गुरुवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने लोगों से अपील की इसे ईद से पहले से अदा कर दें।इस वर्ष सदक़ा-ए-फित्र के लिए विभिन्न अनाज और खाद्य पदार्थों के आधार पर रकम निर्धारित की गई है। इसमें किसमिस के हिसाब से 3.266 किलोग्राम पर लगभग 1000 रुपये, खजूर के हिसाब से 3.266 किलोग्राम पर करीब 1200 रुपये, जौ के हिसाब से 3.266 किलोग्राम पर करीब 130 रुपये तथा गेहूं के हिसाब से 1.633 किलोग्राम पर लगभग 70 रुपये की रकम तय की गई है।मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि सदक़ा-ए-फित्र हर उस मुसलमान पर वाजिब होता है, जिसके पास अपनी बुनियादी जरूरतों से ज्यादा माल मौजूद हो। यह सदक़ा गरीबों और जरूरतमंदों तक पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.