मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- कांटी। हजरत सूफी शाह मुफ्ती गुलाम फरीद अलैहे रहमा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। मरहूम की नमाज-ए-जनाजा नुरुल्लाहपुर बंगरा में अदा की गई। वे हजरत सूफी शाह तेग अली शेरूकाही शरीफ के पहले खलीफा हजरत सूफी शाह पीरे तरीकत हाफिज हनीफ अलैहे रहमा के साहबजादे थे। तैगिया हनीफिया खानकाह के गद्दीनशीन हजरत अल्लामा मौलाना मसऊद रजा ने बताया कि हजरत सूफी शाह मुफ्ती गुलाम फरीद अलैहे रहमा ने पूरी जिंदगी लोगों को मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम देते रहे। जनाजे में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उलेमा,सूफी संत व आम अकीदतमंद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...