मुफ्ती के बयान पर भाजपा ने जताई आपत्ति
विकासनगर, अगस्त 29 -- रुद्रपुर के एक मदरसे में मुफ्ती मुजीब मौलाना की ओर से दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड ने कड़ी नाराजगी जताई है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश का शांतिपूर्ण माहौल प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया संयोजक एवं जिला प्रभारी टिहरी गढ़वाल सरदार सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मदरसे में दिया गया कथित बयान निंदनीय है। इस प्रकार के बयानों से समाज में वैमनस्य और अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। शांतिप्रिय देवभूमि में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- विधायक के बयान पर भड़की आजाद समाज पार्टी यह भी पढ़ें- मदरसे में दिए कथित विवादित बयान की भाजपा अल्पस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.