जौनपुर, जनवरी 2 -- मुफ्तीगंज, संवाददाता। राम जानकी मंदिर परिसर में गुरुवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। आरएसएस के विभाग सामाजिक समरसता संयोजक ऋषिकेश त्रिपाठी ने कहा की संघ इस समय शताब्दी वर्ष मना रहा है। जिसके तहत हिंदू सम्मेलन किया गया। संघ के संस्थापक डॉ. हेगडेवार का मूल उद्देश्य देश को स्वतंत्र कराना, हिन्दू समाज को एकजुट कर देश की रक्षा करते हुए सनातन धर्म की रक्षा करना रहा है। आज विश्व में सनातन धर्म से अच्छा कोई धर्म नहीं है। सनातन धर्म में ही बड़े बुजुर्गों का सम्मान है और हिन्दुओं की एकजुटता से ही सनातन धर्म की रक्षा होगी। इस मौके पर आलोक राय, सत्यम त्रिपाठी, दिलीप मोदनवाल, गुड्डू पाण्डेय, संजय दुबे, शिवपूजन सेठ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...