मुफ्तखोरी के आरोपित चौकी इंचार्ज का तबादला
कानपुर, जून 9 -- सरसौल। महाराजपुर की पुरवामीर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह को मंगलवार को हटाकर कोतवाली भेजा गया है। उन पर पुरवामीर के दुकानदार ने मुफ्त में रजनीगंधा मांगने का आरोप लगा शिकायत की थी। महाराजपुर के पुरवामीर में रामशरण सिंह की जलपान की दुकान है। रामशरण का आरोप था कि चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह प्रतिदिन मुफ्त में रजनीगंधा गुटखा दुकान से ले जाते हैं। रुपये नहीं देते हैं। शनिवार रात भी दरोगा एक सिपाही के साथ आए और गुटखा मांगा। दुकानदार ने देने में थोड़ा समय लगा दिया तो दरोगा ने गालीगलौज कर अभद्रता की। दुकानदार ने पूरा मामला आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को बताया। जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने रविवार को प्रकरण की शिकायत संयुक्त पुलिस आयुक्त से की थी। सोमवार को महाराजपुर थाने पहुंचकर व्यापारियों ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.