अररिया, अगस्त 22 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जिला अंतर्गत पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताऔं के छत पर सोलर पैनल लगाने में काफी तेजी से चल रहा है। अररिया जिला में अभी तक कुल 100 उपभोक्ताओं ने सूर्यघर योजना के तहत अपने छत पर सोलर पैनल अधिष्ठापन करवा चुके हैं। इसमें विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया अंतर्गत कुल 60 उपभोक्ताओं ने जबकि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फारबिसगंज अंतर्गत कुल 40 उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लिया है। जिले में कुल 47 उपभोक्ताओं के परिसर में सोलर पैनल अधिष्ठापन का कार्य भी चल रहा है। विद्युत कार्यपालक अभियंता अररिया गौरव कुमार ने बताया कि पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को एक किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने पर Rs.30 हजार की सब्सिडी दी जाती है। इसके अतिरिक्...