पूर्णिया, मई 19 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र। मुफस्सिल थाना रानीपतरा आज भी अपने स्थायी भवन के अभाव में कोशी प्रोजेक्ट कर्मियों के लिए बने पुराने भवन में संचालित हो रहा है। वर्ष 2003 में स्थापित इस थाना का भवन वर्तमान समय में काफी जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है, जिससे यहां कार्यरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र का दायरा कटिहार सीमा से सटे दीवानगंज, रुइगोला, बायपास, आइना महल, बेलौरी तथा सनोली बेलौरी सड़क होते हुए मझुआ तक फैला हुआ है। इतने बड़े क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी इस थाना पर है। थाना का भार कम करने के लिए एक वर्ष पूर्व महेंद्रपुर में नाका की स्थापना की गयी थी लेकिन अधिकारी बहाल नहीं होने के कारण कुछ महीनों में तैनात पुलिस बल वापस बुला लिया गय...