चाईबासा, मई 4 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी टोटो थाना अंतर्गत हाथीमंडा गांव निवासी सुरेंद्र तुबिड को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।28 मार्च 2026को मुफस्सिल थाना अंतर्गत बासाटोंटो गांव निवासी सुभाष बानरा की अज्ञात अपराधियों के द्वारा हत्या कर शव को मुफस्सिल थाना के उलीझारी गांव स्थित पावर प्लांट के पास खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस उक्त मामले में साऊ देवगम और गोविन्द मुदुइया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। सोमवार को उक्त हत्या के मामले में सुरेन्द्र तुबिड को जेल भेज दिया है। बताया गया है कि पैसे के लेन-देन में ही सुभाष बानरा की हत्या हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.