मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बोलेरो की चोरी
बगहा, मार्च 25 -- बेतिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव से अपराधियों ने बोलेरो चुरा लिया। मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि सद्दाम हुसैन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। शीघ्र ही चोरी गये वाहन को बरामद कर लिया जायेगा। एफआईआर में सद्दाम हुसैन ने बताया है कि 21 मार्च की रात्रि 2.30 बजे दरवाजे के गैरेज से गाड़ी चुरा ली। गाड़ी को चोरी कर अपराधी जगदीशपुर की तरफ भाग गये। चोरी की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.