गिरडीह, अप्रैल 12 -- बेंगाबाद। जब्त वाहनों की नीलामी के नाम पर लाखों रुपए ठगी करनेवाले आरक्षी गौतम कुमार का मामला गहराता जा रहा है। आरक्षी के विरुद्ध एक और चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। आरक्षी द्वारा की गई ठगी की पोल परत दर परत खुलने लगी है। ठगी के मामले में आरक्षी के विरुद्ध बेंगाबाद के अलावा गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कई इलाकों से भी 49 लाख रुपए की ठगी का एक और मामला उजागर हुआ है। बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह, गादी श्रीरामपुर के 12 लोग आरक्षी के ठगी के शिकार हुए हैं। आरक्षी द्वारा जब्त नीलामी वाहन दिलाने के नाम पर उक्त लोगों से 49 लाख रुपए ठगी किए जाने की बात सामने आई है। पीड़ित लोगों को वाहन जब नहीं दिलाए गए तो आरक्षी द्वारा 49 लाख में से...