गोड्डा, मार्च 24 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी व जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने सोमवार को मुफस्सिल थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के सिरिस्ता कार्यों, अभिलेखों के रख रखाव, लंबित कांडों की स्थिति तथा थाना में पदास्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई, कार्यालय व्यवस्था, मालखाना, हाजत कक्ष तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखा जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी मामले की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सके। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.