मुंगेर, फरवरी 13 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने गुरुवार को मुफस्सिल थाना का औचक निरीक्षण किया और थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की कार्यशैली की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने विभिन्न लंबित व दर्ज मामलों की गहनता से जांच की। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के समक्ष उत्पन्न हो रही व्यावहारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके समाधान को लेकर उचित सुझाव दिए। थाना परिसर के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण: पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के क्रम में थाना के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात एवं महिला हवालात समेत पूरे थाना परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.