चाईबासा, अप्रैल 26 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत मटकोम बेड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय सूरज मछूवा ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर में वह अपने छोटे भाइयों के साथ घर में था। जब दोपहर बाद सभी बच्चे खेलने चले गए तो सूरज मछूवा ने अपने घर के घारण में दुपट्टा से फांसी का फंदा बांध कर झूल गया।जिससे उसकी मौत हो गई।उसके माता-पिता उड़ीसा में काम करते हैं। घटना की सूचना पाते ही दोनों आ गए हैं। घटना की सूचना पाते ही मुफस्सिल थाना पुलिस रविवार को घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि किस कारण से फांसी लगाया है किसी को मालूम नहीं है। वह घर में अपने तीन छोटे भाई और बहन के साथ रहता था।वह कोई काम नहीं करता था,घर पर ही रहता था। पुलिस ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.