चाईबासा, अप्रैल 9 -- चाईबासा, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में मुफस्सिल थाना अंतर्गत भुता गांव निवासी 55 वर्षीय घनश्याम सिंह कुटिया की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रात में मृतक सब्जी बेच कर बाजार से साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में भुता गांव के पास ही एक बाइक सवार पीछे से धक्का मार दिया, जिससे घनश्याम सिंह कुटिया गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे देर रात में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को रात में मृतक सब्जी बेच कर साइकिल से घर आ रहा था। रास्ते में एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...