चाईबासा, दिसम्बर 15 -- चाईबासा, संवाददाता। मुफस्सिल थाना पुलिस ने तीन अपराधकर्मियों को दो देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सरोज बोदरा, श्यामलाल केलांग और सिकंदर केराइ शामिल है। तीनों के पास से दो देसी कट्टा के साथ चार मोबाइल और नगद बरामद किया गया है। यह जानकारी रविवार को एसडीपीओ वहामन टूटी ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी चक्रधरपुर से चाईबासा के क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ एक कार से भ्रमणशील हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शारदा गांव के पास कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में तीन व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.