चाईबासा, अप्रैल 27 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना के पांड्राशाली अंतर्गत मटकोम बेड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय सूरज मछुवा ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर में वह अपने छोटे भाइयों के साथ घर में था। जब दोपहर बाद सभी बच्चे खेलने चले गए तो सूरज घर के घारण में दुपट्टा से फांसी का फंदा बांध कर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके माता-पिता ओडिशा में काम करते हैं। घटना की सूचना पाते ही दोनों घर लौटे। घटना की सूचना पाते ही मुफस्सिल थाना पुलिस रविवार को घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। यह भी पढ़ें- पांड्राशाला : युवक ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- मुफस्सिल के मटकोमबेडा गांव में युवक ने लगाई फांसी
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.