चाईबासा, जनवरी 5 -- चाईबासा, संवाददाता। पहले प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाया फिर सिर को पत्थर से कूचकर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगीदारु गांव के जंगल के समीप एक खेत से 30 दिसंबर को पुआल से ढका अर्द्धनग्न अवस्था में मिले करीब 25 वर्षीय युवती के शव मामले में रविवार को चाईबासा पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। प्रेमी पहले से शादीशुदा था। प्रेमिका शादी करने को कह रही थी। उसे रास्ते से हटाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उक्त युवती से पहले आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाया फिर गला दबा कर एवं पत्थल से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि 30 दिसंबर को मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.