चाईबासा, अप्रैल 20 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत नहर कॉलोनी के पास से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक 35 वर्षीय माना टोप्पो मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोचीसाईं का रहने वाला है। परिजनों का कहना है कि अधिक शराब पीने के कारण ही माना की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक तीन दिन पहले घर में यह कहकर निकला था कि वह काम करने के लिए जोड़ा जा रहा है। उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। रविवार को सुबह नरसनडा के मुंडा ने मोचीसाईं आकर बताया कि किसी व्यक्ति का शव नहर कॉलोनी के पास एक खेत में मरा पड़ा है। यह भी पढ़ें- ज्यादा शराब पीने से गिरा युवक, मौत सूचना पाते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और माना टोप्पो के रूप में पहचान की। मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को घटना स्थल से उठाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले मृ...