गोंडा, अप्रैल 18 -- गोण्डा। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (सीटू) की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बीना गुप्ता की मौजूदगी में नई जिला कार्यकारिणी गठित हुई। मुन्नी सिंह को अध्यक्ष, नीलम, नीरजा शुक्ला व राम देवी पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। गिरिजावती मौर्य जिला सचिव, ममता सैनी सचिव और मीनाक्षी खरे को कोषाध्यक्ष चुना गया। गीता सिंह, किरन तिवारी, अजय खरे, नीलम श्रीवास्तव, मीरा, मीरा जायसवाल व सीमा भारती सदस्य बनीं। बीना गुप्ता ने मानदेय को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और एक मई को ज्ञापन देने की घोषणा की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, सत्य नारायण तिवारी, प्रदीप तिवारी सहित अन्य लोग रहे। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना जारी यह भी पढ़ें- चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...