हजारीबाग, जून 5 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. केके. सिंह से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों व परिजनों से बातचीत कर समस्याओं को जाना। इस दौरान अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मुन्ना सिंह को अपनी बदहाली से अवगत कराया। कर्मचारियों ने बताया कि नर्सों का दो माह, कंप्यूटर ऑपरेटरों का पांच माह, सुरक्षा गार्डों का सात माह और वार्ड बॉयों का नौ माह से वेतन लंबित है।समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्हें बताया गया किगुरुवार रात हुई मारपीट की घटना के बाद वार्ड बॉय सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल पर ...