रांची, जनवरी 24 -- रांची। लालपुर निवासी व्यवसायी मुकेश पांडेय के आवास पर पूजन और संकीर्तन के साथ मुन्ना शर्मा ने अपनी 14वीं श्री श्याम निशान पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा अपर बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन के साथ आगे बढ़ी। दोनों मंदिरों में दर्शन के उपरांत भक्त नटवर शर्मा के आवास पर निशान पूजन किया गया और मुन्ना शर्मा का स्वागत हुआ। बाबा श्याम के अनन्य भक्त मुन्ना शर्मा झारखंड से यह आठवीं निशान पदयात्रा कर रहे हैं, जबकि इससे पूर्व वे कुल सात बार अन्य राज्यों से भी निशान यात्रा कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.