मथुरा, फरवरी 16 -- ग्राम देवी आटस स्थित वृंदा एलिगेंस पर सोमवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मथुरा वृंदावन डेवलपर्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया। एसोसिएशन में मुन्नालाल निषाद अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार उतरेजा सचिव, राहुल सहगल कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं सागर चावला, साहिल अरोरा, संजीत कुमार सिंह व प्रेम सिंह को सदस्य के रूप में चुना गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष मुन्ना लाल निषाद ने बताया कि एसोसिएशन के माध्यम से डेवलपर्स और डीलर्स अपने हितों की रक्षा करने के साथ सरकारी नीतियों में भागीदारी कर सकेंगे और अपने विचार भी साझा कर पाएंगे। सचिव सुरेंद्र कुमार उतरेजा ने कहा कि एसोसिएशन के माध्यम से डेवलपर्स और डीलर्स नए व्यवसायिक अवसरों की पहचान कर व्यवसाय को विस्तार दे पाएंगे। इस अवसर पर उमेश दुबे, पंकज बंसल, नीरज वार्ष्णेय ,मुकेश कृष्ण शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.