सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर संवाददाता। सोमवार को मुन्नालाल एंड जय नारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता छह से आठ अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन प्रथम सत्र में शतरंज प्रतियोगिता और दूसरे सत्र में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. अनुपम बंसल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना के विकास का भी सशक्त साधन है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के प्रथम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.