मुन्नाभाई फेम ऐक्टर संग फास्टैग पर हो गया खेल, स्कैम की आशंका; Video वायरल
नई दिल्ली, जून 1 -- फास्टैग को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे सामने आते हैं। इसी कड़ी में मुन्नाभाई एमबीबीएस फेम ऐक्टर, अश्विन मुश्रान ने दावा किया है। मुश्रान का कहना है कि हाइवे पर जाते हुए फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद उनसे पेनाल्टी चुकाने के लिए कहा गया। अश्विन मुश्रान ने इसको लेकर स्कैम की आशंका जताई है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में अभिनेता ने अपने इस अनुभव पर बात की है। इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तमाम लोग कमेंट सेक्शन में अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। आखिर हुआ क्या थाअश्विन मुश्रान के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई जब वो मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ड्राइव कर रहे थे। इसी दौरान टोल बूथ ऑपरेटर ने उनसे कहाकि उनका जो अकाउंट फास्टैग से लिंक है, उसमें बैलेंस कम है। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.