चतरा, फरवरी 26 -- चतरा प्रतिनिधि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी मुनैजा खातून ने जिले के एसपी को आवेदन देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मुनैजा ने कहा है कि पुलिसिया कार्रवाई नही होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बताया कि 20 फरवरी 2026 को हथियारबंद अपराधियों ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। जब परिवार ने इसका विरोध किया और केस दर्ज कराया, तो उसी रात करीब 8 बजे गांव के ही शहबाज मिया, गुड्डू मिया और रशीद खान समेत करीब 20 लोग सरिया और डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोपियों ने परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें बबलू साई को गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया कि उपरोक्त लोगों ने धमकी दी है कि यदि अपहरण का केस वापस नहीं लिया गया, तो वे बेटी को उठा ले जाएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.