मुनेन्द्र सिंह काकरान का निष्कासन रहेगा बरकरार: सुनील प्रधान
बिजनौर, अगस्त 9 -- भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि मुनेन्द्र सिंह काकरान का निष्कासन बरकरार रहेगा। हाईकमान के आदेश है कि जिले में पदाधिकारी का निष्कासन और बहाल करना जिलाध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह के अधिकार क्षेत्र में बहाल करना नहीं है। शनिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान के आवास पर बैठक का आयोजन हुआ था। बैठक में सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष चौधरी लुधियान सिंह को पद मुक्त करने तथा मुनेन्द्र सिंह काकरान व हेमेन्द्र कुमार उर्फ फौजी को संगठन से निष्कासित किया गया था। इसक उपरांत पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह ने मुनेन्द्र सिंह काकरान को बहाल कर दिया। इसे लेकर भाकियू संगठन में चर्चाएं होने लगी। चर्चाओं पर विराम लगाते हुए जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि मुनेन्द्र सिंह काकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.