मुनेन्द्र काकरान का निष्कासन रद्द
बिजनौर, अगस्त 14 -- बिजनौर, संवाददाता। भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने बताया कि भाकियू बिजनौर की कार्यकारिणी ने मुनेंद्र सिंह काकरान को गलत बयान बाजी व संगठन विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित मानते हुए 8 अगस्त को उनका निष्कासन करने का निर्णय लिया था। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने बताया कि 13 अगस्त को गन्ना समिति बिजनौर की बैठक में उनके द्वारा खेद प्रकट करने और आगे भविष्य में संगठन विरोधी गतिविधियों से दूर रहने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के 13 अगस्त के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी निभाई। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने बताया कि अत: जिला कार्यकारिणी द्वारा मुनेंद्र काकरान का निष्कासन रद्द करते हुए उन्हें पुन: उनके पद पर बहाल किया गया है।------- यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कस्बे में निकली भाकियू की ट्रैक्टर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.