मुनीम से लूटकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- नेशनल हाईवे-30 पर जंगबहादुरगंज बाईपास के पश्चिमी छोर स्थित उकुरमुहा मोड़ के पास हुए मुनीम से लूटकांड के मामले में पुलिस ने सोमवार तड़के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटा गया मोबाइल, नकदी, कागजात, तमंचा-कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। जंगबहादुरगंज स्थित गर्ग भट्ठा पर कार्यरत मुनीम व्यास पांडे पुत्र हरिशरण पांडे निवासी ग्राम बसवेरवा थाना मझिला जिला हरदोई रविवार रात काम समाप्त कर बाइक से घर जा रहे थे। उकुरमुहा मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और मारपीट करते हुए छह हजार आठ सौ पचास रुपये तथा मोबाइल फोन लूट लिया था। यह भी पढ़ें- 25 हजार का इनामी लुटेरा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार घटना की सूचना पर सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह, एसएचओ पसगवां जितेंद्र प्रताप सिंह, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.