लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- मुनीम नितिन अवस्थी की मौत के मामले में कोर्ट ने पुलिस की रिमांड खारिज कर दी है। दोनों आरोपियों को छोड़ दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में दोनों आरोपियों का चालान कोर्ट भेजा था। आरोपियों के छूटने से पुलिस की जांच पर सवाल खड़ा हो गया है। उधर पीड़ित परिवार भी एसपी मिला और न्याय की गुहार लगाई है। खीरी थाना क्षेत्र के गांव चंदीदीनपुरवा निवासी नितिन अवस्थी गंगोत्री नगर निवासी ट्रांसपोर्टर राहुल मिश्रा का मुनीम था। उससे मालिक के 1.20 लाख रुपए गायब हो गए थे। इसको लेकर वह परेशान चल रहा था। तीन दिन पहले उसने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मालिक राहुल मिश्रा और उसके भाई राजा मिश्रा पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक के पिता ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन पुलिस क...