गोरखपुर, फरवरी 25 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के समस्तपुर मुड़िला गांव में मंगलवार देर रात अंग्रेजी शराब की दुकान पर तैनात मुनीब के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले दुकान पर पहुंचकर अभद्रता की और बोतल फेंककर उन्हें घायल कर दिया। बाद में उन्हें रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पुलिस ने बड़े गांव निवासी राहुल चौहान, रिंकू चौहान तथा 10-12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिधावल निवासी अजय कुमार यादव, समस्तपुर मुड़िला गांव के अंग्रेजी शराब की दुकान पर मुनीब हैं। 24 फरवरी की रात करीब नौ बजे वह दुकान पर अकेले थे। उसी समय बाहर कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे। थोड़ी देर बाद कुछ युवक दुकान पर आए और विवाद में शामिल लोगों के बारे में पूछताछ क...