धनबाद, मई 4 -- स्लरी लोडिंग के दौरान दबने से चार मजदूरों की मौत को बीसीसीएल प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। सीएमडी के निर्देश पर जीएम सेफ्टी के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी तीन दिन में प्रबंधन को रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लोडिंग आदि में खामियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एरिया जीएम अरिंदम मुसतफी ने भी एक कमेटी बनाई है, जो घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर सुरक्षा संबंधी ब्लूप्रिंट प्रबंधन को सौंपेगी। कोयला भवन से मामले पर एक रिपोर्ट कोयला मंत्रालय को भेजी गई है। अंदरखाने जो सूचना है, उसके अनुसार घटना का कारण डीओ होल्डरों की लापरवाही और लोडिंग में हस्तक्षेप के कारण माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- मशीन से स्लरी लोड करते तो नहीं जाती चार मजदूरों की जान कोयला भवन से एरिया जीएम को सख्त कार्रवाई का निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.