मुनीडीह वाशरी घटना की उच्चस्तरीय जांच हो : आसनी
धनबाद, मई 4 -- धनबाद। मुनीडीह कोल वाशरी में स्लरी से दबकर चार मजदूरों की मौत पर राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आसनी सिंह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और दर्दनाक बताते हुए कहा कि यह लापरवाही, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गंभीर चूक का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग क्षेत्र में और कोलियरी क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों के कारण ऐसी दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है। आसनी सिंह ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। यह भी पढ़ें- सीटू ने चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताया यह भी पढ़ें- हजारीबाग घटना का विरोध में झरिया में पत्रकारों ने फूंका मंत्री का पुतला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.