धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, विशेष संवाददाता अपने संस्थागत ढांचे के सुदृढ़ीकरण एवं गुणवत्ता आधारित कार्य प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में बीसीसीएल को अहम उपलब्धि प्राप्त हुई है। कंपनी की मुनीडीह कोल वाशरी की एनालिटिकल प्रयोगशाला को परीक्षण (टेस्टिंग) के क्षेत्र में आईएसओ/आईसी 17025:2017 मानक के अनुरूप नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) की ओर से मान्यता प्रदान की गई है। यह जानकारी बीसीसीएल की ओर से दी गई है। एनएबीएल से कोल वाशरी को यह मान्यता निर्धारित विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदान किया गया है, जिसके तहत प्रयोगशाला का आकलन आईएसओ/आईसी 17025:2017 (जनरल रिक्वायरमेंट्स फॉर द कॉम्पिटेन्स ऑफ टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज़) मानक के अनुरूप किया गया। यह मानक परीक्षण एवं कैलिब्रेशन प्रयोगशाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.