धनबाद, मई 9 -- पुटकी । मुनीडीह ओपी क्षेत्र की 15 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर बेचने की कोशिश पुलिस ने विफल कर दी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी महिला कुस्तौर 6 नंबर निवासी संजना कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने लापता नाबालिग समेत तीन लड़कियों को रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मुनीडीह ओपी के एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री 7 मई की सुबह करीब साढ़े 11 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसने संजना कुमारी पर आरोप लगाया। पुलिस ने टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर कुस्तौर और रांची के हटिया रेलवे स्टेशन में छापेमारी की। यहां से लड़कियों को बरामद कर लिया। इनमें से एक लड़की अपने घर से लापता थी। पुलिस ने आरोपी के पास स...