मुनि 108 सौम्य सागर महाराज का मवाना में मंगल प्रवेश
मेरठ, जून 10 -- संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर महामुनिराज एवं आचार्य 108 समय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि 108 सौम्य सागर महाराज ससंघ का मंगलवार देर शाम मवाना में प्रथम मंगल प्रवेश हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुनि संघ के आगमन से संपूर्ण मवाना नगरी धर्ममय वातावरण से गुंजायमान हो उठी तथा श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर गुरुचरणों का स्वागत किया। मंगल प्रवेश के उपरांत बुधवार को मुनि 108 सौम्य सागर महाराज का आहार सुशील जैन, श्रीमती नीरू जैन एवं अर्पित जैन (नमक वाले परिवार) के यहां सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन से धर्म लाभ लिया।दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक पूज्य मुनिश्री के पावन सानिध्य में पद्मपुराण क्लास का आयोजन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.