गिरडीह, सितम्बर 6 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सिद्धभूमि श्री सम्मेदशिखरजी की पावन धरा पर आयोजित आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक साधना का केंद्र बना हुआ है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्ति भावना को आत्मसात करने में जुटे हैं। साधु संतों के सानिध्य में विशेष पूजा अभिषेक व शांतिधारा किया जा रहा है। गुणायतन में आयोजित धर्मसभा में प्रवचन हो रहा है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: समवसरण की दिव्य महिमा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालुधार्मिक अनुष्ठान का संदेश धर्मसभा में शनिवार को राष्ट्रसंत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को बाहरी धार्मिक क्रियाओं के साथ-साथ अंतरात्मा के परिवर्तन का संदेश दिया। मुनिश्री ने कहा कि सिद्धभूमि पर सिद्धचक्र महामंडल विधान जैसे दुर्लभ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर केवल एक ...