झांसी, मार्च 28 -- बरुआसागर नगर में शनिवार को आस्था उमड़ पड़ी। जैन समाज के आचार्य श्री विशद सागर जी महाराज ससंघ का पांच मुनि महाराजों सहित मंगलमय प्रवेश हुआ। उनके दर्शन को जैन समाज लालायित रहा। आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर मुनि संघ को बरुआसागर आमंत्रण दिया गया। तत्पश्चात स्वर्गआश्रम झरना से प्रारंभ हुई भव्य मंगल अगवानी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई जैन मंदिर तक पहुंची। यात्रा के दौरान मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालु जनों ने पुष्पवर्षा कर आचार्य संघ का हृदय से स्वागत किया। इस दिव्य यात्रा का विशेष आकर्षण रहा कि नगर के विभिन्न स्थानों पर आचार्य श्री एवं मुनि संघ का विधिपूर्वक पाद-प्रक्षालन किया गया। उन्होंने प्रवचनों के माध्यम से धर्म, संयम, अहिंसा एवं आत्मकल्याण के पथ पर अग्रसर होने का संदेश दिया। इस दौरान अध्यक्ष सिंघई संदीप जैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.