मुनि भावसागर ने दिया संयम और बचत का संदेश
हजारीबाग, मई 31 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा बाजार मंदिर में रविवार सुबह समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि धर्मसागर महाराज और मुनि भावसागर महाराज के सान्निध्य में विशेष मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुईं। इस दौरान महिला समाज को शास्त्र अर्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि भावसागर महाराज ने कहा कि धार्मिक कार्यों में सभी की भागीदारी जरूरी है। महिलाओं को चंवर ढुलाने और आरती जैसे धार्मिक कार्यों में अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार के पुरुषों को महिलाओं और बच्चों को भी दान-पुण्य के लिए सहयोग देना चाहिए। मुनि ने जल, बिजली, अन्न और धन के सीमित एवं सदुपयोग पर जोर देते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में संसाधनों की बर्बादी रोकना जरूरी है। यह भी पढ़ें- इच्छाओं पर संयम रखना ही वास्तविक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.