किशनगंज, मार्च 18 -- ठाकुरगंज। तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण जी के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री प्रशांत कुमार जी एवं मुनि श्री कुमुद कुमार जी के पावन आगमन से ठाकुरगंज का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत कर अपनी आस्था व्यक्त की। मुनि श्री के नगर प्रवेश के साथ ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और महिलाओं, युवाओं तथा बच्चों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। "जैन धर्म की जय" और "मुनि श्री की जय" के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में मुनि श्री प्रशांत कुमार जी ने अपने ओजस्वी प्रवचन में कहा कि संयम, अहिंसा और सदाचार ही जीवन की सच्ची पूंजी है। उन्होंने कहा कि भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.